Good Health: Business
Bitcoin के साथ बिल्कुल दूसरे तरह की बात है. यहां अनुमानों पर नहीं खेला जाता क्योंकि इसका सोर्स पता है, किसी फंड मैनेजर के जरिये मैनेज किया जाता है और इसका सही रेगुलेशन भी है. साल दर साल इसमें लाभ मिलने की गुंजाइश है, सिवाय बाजार में कोई बड़ी हलचल न हो जाए.

बिटकॉइन या म्यूचुअल फंड, दोनों में किसमें पैसा लगाना फायदेमंद होगा? 
बाजार में आजकल दोनों की मांग खूब है, इसलिए यह सवाल सवाल उठ रहा है. जानकार बताते हैं कि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. यह खरीदने वाले पर निर्भर करता है कि उसे किसमें लाभ ज्यादा दिखता है. जैसा कि सबको पता है कि कुछ पैसों में शुरू हुआ बिटकॉइन आज 40 लाख तक पहुंच गया है. जब इतना लाभ मिलेगा तो कौन इसमें निवेश करना नहीं चाहेगा. कुछ यही हाल म्यूचुअल फंड का है. लेकिन दोनों में निवेश करने का तरीका बिल्कुल भिन्न है.


Bitcoin एक  क्रिप्टोकरेंसी है जबकि म्यूचुअल फंड निवेश का जरिया जिसमें लोग पैसे लगाते हैं और फंड मैनेजर उसका प्रबंधन करते हैं. बिटकॉइन में दो तरह से निवेश कर सकते हैं. पहला, बिटकॉइन खरीदें और उसे तब तक होल्ड करें जब तक दाम खूब न उछले. मुनाफा दिखते ही बिटकॉइन बेच कर अच्छा पैसा बना सकते हैं. दूसरा, माइनिंग के जरिये भी बिटकॉइन में पैसा कमा सकते हैं. म्यूचुअल फंड के साथ ऐसी कोई बात नहीं है. ये फंड सीधे तौर पर म्यूचुअल फंड कंपनियों, बैंक या किसी ब्रोकरेज फर्म से खरीदें जाते हैं.
बिटकॉइन-म्यूचुअल फंड में अंतर

‘CNBCTv18’ को बैंकबाजार के CEO आदिल शेट्टी बताते हैं कि बिटकॉइन या म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले किसी व्यक्ति को पहले ही तय कर लेना चाहिए कि निवेश में आगे क्या करना है, किस तरह का रिटर्न पाने की इच्छा है और वे रिटर्न की चाह में कितने दिन तक म्यूचुअल फंड को रोक कर रख सकते हैं. निवेश करने वाले व्यक्ति अपनी जोखिल लेने की क्षमता को भी आंक लेना चाहिए. अगर वे रिस्क लेने को तैयार हैं तो उन्हें म्यूचुअल फंड में आगे बढ़ना चाहिए.

रिस्क लेने वालों के लिए बिटकॉइन

अगर किसी एसेट की कीमत लगातार चढ़ाई पर है, दाम लगातार ऊपर भाग रहे हैं तो इसे कम अवधि के लिए लेना जोखिम का काम हो सकता है. शेट्टी कहते हैं, लेकिन हमें यह भी जान लेना चाहिए कि उस एसेट को ज्यादा से ज्यादा कितने दिनों तक लाभ की चाह में रोक कर रख सकते हैं. क्रिप्टोकरंसी में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. इस पर शेट्टी की सलाह है कि पैसा उसी चीज में लगाना चाहिए जो पहले से जाना-पहचाना और आजमाया है, जिसके भाव गिरने-चढ़ने की संभावना कम हो. इस हिसाब से म्यूचुअल फंड ज्यादा सही है. अगर रिस्क लेने में कोई दिक्कत नहीं है तो क्रिप्टो में भी निवेश कर सकते हैं.

Share और म्यूचुअल फंड का फायदा
कुछ ऐसी ही सलाह ‘फिनवे एफएससी’ के संस्थापक और सीईओ रचित चावला भी देते हैं. चावला का कहना है, जब कोई निवेशक शेयर खरीदता है तो वह सही मायनों में मालिक हो जाता है क्योंकि कंपनी की कुछ हिस्सेदारी शेयर खरीदने वाले के पास भी आ जाती है. यही फायदा निवेशक को म्यूचुअल फंड और इक्विटी में होता है. दूसरी तरफ बिटकॉइन का बिजनेस अनुमानों पर आधारित है और इसमें यह भी पता नहीं कि इसके पीछे कौन है, किसके पास मालिकाना हक है.

Bitcoin पर भरोसा नहीं
चावला कहते हैं, बिटकॉइन लॉन्ग टर्म में ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं लेकिन इसका कोई भरोसा नहीं. रिटर्न मिलेगा ही, ऐसा निश्चित तौर पर नहीं कह सकते. जहां ज्यादा रिटर्न मिलने का अनुमान होता है, वहां रिस्क भी ज्यादा होता है. बिटकॉइन के साथ यही बात है. सो, कई जानकार सलाह देते हैं कि जिस व्यक्ति को रिस्क लेने में कोई दिक्कत नहीं, लॉन्ग टर्म में लाभ की इच्छा हो और अनुमान के साथ खेलने की आदत हो तो वह बिटकॉइन में मजे से पैसा लगा सकता है.

अनुमानों का खेला
बिटकॉइन के साथ बिल्कुल दूसरे तरह की बात है. यहां अनुमानों पर नहीं खेला जाता क्योंकि इसका सोर्स पता है, किसी फंड मैनेजर के जरिये मैनेज किया जाता है और इसका सही रेगुलेशन भी है. साल दर साल इसमें लाभ मिलने की गुंजाइश है, सिवाय बाजार में कोई बड़ी हलचल न हो जाए. हालांकि म्यूचुअल फंड में भी रिस्क कम नही है लेकिन बिटकॉइन जैसी हालत नहीं होती. बिटकॉइन की तुलना में देखें तो म्यूचुअल फंड का बिजनेस ज्यादा खुला और पारदर्शी है. हमें पता होता है कि कहां पैसा लग रहा है और बढ़ रहा है तो उसकी वजह क्या है और घाटा है तो क्यों है.

In which it would be beneficial to invest money in both Matual Fund or Bitcoin? read full details

अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें। दरअसल एकबार फिर सोने की कीमत में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 

जानकारों की मानें तो कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश सोने की कीमत में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सोना जहां 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रहा है।


जानकारों का कहना है कि इस समय सोना इसलिए भी महंगा हो रहा है क्योंकि लोग कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुरक्षित निवेश ऑप्शनों में पैसा लगा रहे हैं। सोना निवेश का एक काफी सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। इसीलिए सोने की चमक बढ़ रही है। वैसे पिछले साल सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।

अगस्त 2020 में प्रति 10 ग्राम 56,200 रु पर पहुंच गया था। अगर सोने की ऑल टाइम हाई कीमत से तुलना करें तो सोना अभी 9000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है।

सोने की कीमतों में तेजी का सवाल है तो इसके पीछे रुपये के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती एक अहम कारण है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने से रुपये का दाम नीचे गिरा है। इसक वजह से भी देश में सोना महंगा हुआ है।

सोने में निवेश राशि लगातार बढ़ रही है। इससे सोने के रेट ऊपर जा रहे हैं। जानकार मानते हैं कि ये सोने में निवेश का बढ़िया मौका है। वैसे भी सोना सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। इसलिए यहां निवेश करके आप पैसा सुरक्षित कर सकते हैं। रिटर्न की बात करें तो जानकार मानते हैं कि इस साल ही सोना 60-62 हजार रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा रेट से आपको बढियां रिटर्न मिल सकता है।

आने वाले दिनों में इसकी कीमत और बढ़ोतरी की संभावन जताई जा रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिन घरेलू बाजार सोने की कीमत 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इन लोगों का कहना है कि डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर होने, यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट और अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने से सोने की तेजी को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कोरोना के तेजी बढ़तो मामलों को लेकर निवेशक भी घबराए हुए हैं और सोने को बेहतर निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

If you want to buy gold then hurry up. Then the land of gold has started growing

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की पटरी से उतरने से बचाने के लिए संक्रमण पर काबू पाना जरूरी है। अगर हालात ऐसे ही भयावह बने रहे और कई राज्यों में भारी स्थानीय लॉकडाउन जून तक लागू रही तो इससे अर्थव्यवस्था को 38.4 अरब डॉलर की चपत लग सकती है।

बार्कलेज ने कहा कि संक्रमण की पहली लहर पर काबू पाने के लिए लगे देशव्यापी लॉकडाउन से मांग और रोजगार पर बुरा असर पड़ा था। दूसरी लहर में महामारी के अधिक निराशावादी परिदृश्य पर अगर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया गया और आवाजाही पर अगस्त तक प्रतिबंध जारी रहा तो वृद्धि दर गिरकर 8.8 फीसदी पर आ सकती है।

वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 10 फीसदी किया
बार्कलेज ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को 11 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।

उसके विश्लेषकों ने कहा कि संक्रमण की दर और मरने वालों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण उत्पन्न अनिश्चितता को देखते हुए वृद्धि दर अनुमान में कटौती की गई है।

टीककरण की धीमी रफ्तार भी सुधार की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। इससे पहले कई एजेंसियां वृद्धि दर अनुमान में कटौती कर चुकी हैं। आरबीआई ने भी कहा कि 2021-22 के दौरान अर्थव्यवस्था 10.5 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी।

To avoid the derailment of the Indian economy, it is necessary to control

Subscribe Our Newsletter