Good Health: LIVE IPL 2021 FANTESY TEAM
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के युवा स्पिनर हरप्रीत बरार और रवि बिश्नोई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ लय कायम रखकर IPL 2021 प्लेऑफ में प्रवेश का टीम का दावा पुख्ता करने उतरेंगे. बरार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन और बिश्नोई ने भी 19 रन देकर दो विकेट लिये. 

दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले और 36 रन देकर पांच विकेट चटकाये. अब उनका सामना दिल्ली से है जिसका स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में भी हैं. 
धवन अब तक 311 और शॉ 269 रन बना चुके हैं जिसमें 71 चौके और 15 छक्के शामिल है.

स्टीव स्मिथ और ऋषभ पंत भी मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं.

गुगली के महारथी बिश्नोई का लक्ष्य पंत को परेशान करने का होगा जो स्पिनरों को डीप मिडविकेट में खेलने के आदी हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गेंद पर पकड़ मजबूत रहती है और पारी आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में पंजाब के फॉर्म में चल रहे कप्तान केएल राहुल टॉस जीतने पर बल्लेबाजी चुन सकते हैं. उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 91 रन बनाये थे. 


पंजाब के लि समस्या निरंतरता की रही है. कप्तान राहुल (331 रन ) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने आठ विकेट लिये जबकि झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए.

दिल्ली की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है. ऐसे में ललित यादव को बाहर रहना होगा हालांकि केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. अक्षर पटेल अपने हरफनमौला हुनर से टीम को संतुलन देते हैं. यह मुकाबला शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का होगा जिसमें राहुल की तकनीक के सामने शॉ की आक्रामकता होगी जबकि क्रिस गेल अपनी शैली में पंत पर भारी पड़ने की कोशिश में होंगे. 


दिल्ली को तेज गेंदबाजी विभाग में बढ़त हासिल है. उसके पास आवेश खान, कगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है. आवेश अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि रबाडा ने भी लय हासिल कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, शम्स मुलानी, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी.

पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार.

Delhi Capitals batsman Vs Punjab Kings young spinner

IPL काफी प्रतिस्पर्धी है यही कारण हैं कि इन दिनों अधिक एकतरफा मुकाबले देखने को नहीं मिलते. लेकिन 841 मैचों में अब तक ऐसा कई मौके रहे हैं, जब एकतरफा मुकाबले देखने को मिले हैं. 
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 10 विकेट की जीत हमेशा से काफी बड़ी जीत मानी जाती हैं. आईपीएल में भी ऐसा कई बार देखने को मिल चूका हैं. आज इस लेख में हम 4 ऐसी टीमों के बारे में जानेगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक 10 विकेट से जीत दर्ज की हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 कीरोन पोलार्ड की ताबड़तोड़ पारी ढेर हुई CSK

4) सनराइजर्स हैदराबाद- 2 बार
सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दो 10 विकेट की जीत दर्ज है.
पहली दस विकेट की जीत आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 15वें मैच में आई. भुवनेश्वर कुमार के चार विकेट और मुस्तफिजुर रहमान के स्पैल ने गुजरात लायंस को 135/8 पर रोक दिया. सुरेश रैना के अलावा, किसी अन्य बल्लेबाज के पास SRH की गेंदबाजी लाइनअप का जवाब नहीं था. डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने 31 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल किया.

सनराइजर्स ने IPL 2020 के अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी दूसरी दस विकेट की जीत दर्ज की. फिर से संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, जेसन होल्डर और राशिद खान के सामूहिक गेंदबाजी प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को 149-8 पर रोक दिया. जिसके जवाब में वॉर्नर ने 58 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए. दूसरे छोर से साहा के 58 रन बनाकर भरपूर साथ दिया. वार्नर ने SRH को 17 गेंद शेष रहते दस विकेट की जीत दिलाई.
3) चेन्नई सुपर किंग्स- 2 जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दो दस विकेट की जीत भी दर्ज है. दोनों किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आई. उन्होंने 2013 में सत्र के 11वें मैच में अपनी पहली दस विकेट की जीत दर्ज की. पहले गेंदबाजी करते हुए, चेन्नई के गेंदबाजों के एक अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन ने पंजाब को केवल 138 तक ही सीमित रखा. जवाब में, माइक हसी और मुरली विजय के नाबाद अर्धशतकों ने सीएसके को 16 गेंदों पर दस विकेट से जीत दिलाई.

फाफ डू प्लेसिस और शेन वॉटसन की निर्मम बल्लेबाजी प्रदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2020 के 18वें मैच में पंजाब के खिलाफ दूसरी दस विकेट से जीत दिलाई. फाफ की नाबाद 53 गेंदों पर 87 और वाटसन की 53 रनों की नाबाद 83 रनों की मदद पारी की मदद से चेन्नई ने 179 रनों के विशाल लक्ष्य को 14 गेंद शेष रहते जीता था.
2) मुंबई इंडियंस- 2 बार

सूची में पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल इतिहास में दो दस विकेट की जीत दर्ज की है. पहली बार मैच 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए, आरआर ने 162/6 का स्कोर बनाया. जिसे मुंबई इंडियंस ने 12 गेंदों रहते जीत लिया. सचिन तेंदुलकर ने 51 गेंदों में नाबाद 58 और ड्वेन स्मिथ ने 58 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाकर MI को इस जीत के लिए प्रेरित किया.

टीम ने आईपीएल 2020 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी दूसरी दस विकेट की जीत दर्ज की. ट्रेंट बोल्ट के 4-विकेट और बुमराह और राहुल चाहर की दमदार गेंदबाजी कजे कारण सीएसके की टीम 114/9 का स्कोर बना पायी. जिसके जवाब में क्विंटन डी कॉक(46*) और ईशान किशन(68*) की जोड़ी ने सिर्फ 12.2 ओवर में मैच आसानी से जीत लिया.

1) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 4 बार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी पहली दस विकेट की जीत दर्ज की. यह सीजन का दसवां मैच था और आरसीबी के गेंदबाजों ने रॉयल्स को 92 रनों पर ढेर कर दिया. प्रवीण कुमार और अनिल कुंबले ने तीन-तीन विकेट लिए. जबकि कैलिस ने दो विकेट झटके और शेष दो आरआर बल्लेबाज रन-आउट के शिकार हुए. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज कैलिस और मनीष पांडे ने 11 वें ओवर टीम को आसान जीत दिला दी.

उनकी दूसरी दस विकेट की जीत 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आई। फिर से आरसीबी के गेंदबाजों के अविश्वसनीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने डेयरडेविल्स को 95 पर ऑलआउट कर दिया और आरसीबी के बल्लेबाजो ने निराश नहीं किया. 11 वें ओवर में क्रिस गेल और विराट कोहली ने बिना कोई विकेट खोये मैच अपनी टीम को जीता दिया.

आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को तीसरी बार 10 विकेट से जीत दिलाई. मैच तीन बल्लेबाज रन-आउट होने के बाद पंजाब की टीम 88 रनों पर ढेर हो गई. कोहली और पार्थिव पटेल ने इस लक्ष्य को महज 8.1 ओवर में हासिल कर लिया.

अंत में, दस विकेट की जीत जिसमें उनकी बल्लेबाजी ने अपने गेंदबाजों द्वारा बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर अद्भुत खेल दिखाया. 177 रन बनाने के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स विराट कोहली और युवा देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी मास्टर क्लास को समाप्त करने में विफल रही. कोहली की नाबाद 72 और पद्दिक्कल की पहली आईपीएल सेंचुरी ने आरसीबी को 21 गेंद शेष रहते दस विकेट से जीत दिलाई.

IPL's highest wicket-taker 4 teams

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे प्रमुख फ्रेंचाइजी में से एक है.


टीम का संतुलन हमेशा से विरोधी टीम के लिए परेशानी रही हैं. यही कारण हैं कि टीम ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी पारी खेलना कभी भी आसान नहीं रहा हैं लेकिन आज इस लेख में हम 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानेगे, जिन्होंने इस चैंपियन टीम के खिलाफ आईपीएल शतक जड़ा हैं.

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और Krunal Pandya ने Donate 

1) हाशिम अमला

क्रिकेट के खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में शतक लगाने वाले 4 खिलाड़ियों में से एक हैं.

20 अप्रैल 2019 का दिन था, जब इंदौर के मैदान पर हाशिम अमला ने एक ऐतिहासिक पारी खेली थी.

मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए, अमला ने 60 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 कीरोन पोलार्ड की ताबड़तोड़ पारी ढेर हुई CSK

2) बेन स्टोक्स

25 अक्टूबर, 2020 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेन स्टोक्स ने शारजाह के मैदान पर शानदार शतक लगाया था. मैच में खब्बू बल्लेबाज ने मुंबई के गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई.

मुंबई इंडियंस द्वारा निर्धारित 196 रनों का पीछा करते हुए, राजस्थान ने बेन स्टोक्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा, और उन्होंने टीम के भरोसे को सही ठहराया और सिर्फ 60 गेंदों पर नॉट आउट 107 रनों की पारी खेलते हुए 10 गेंद शेष रखते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.


3) एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. खब्बू बल्लेबाज ने आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई के मैदान पर ये कारनामा किया था.

मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 154/7 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में गिलक्रिस्ट ने सिर्फ 47 गेंदों पर 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 12 ओवर में जीत दिला दी थी.


4) एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने भी आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल सबसे बड़ी पारी खेली थी. इस दिग्गज बल्लेबाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये खास कारनामा किया था.

मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुते डिविलियर्स के 59 गेंदों पर नाबाद 133 रनों की मदद से 235/1 का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने लेंडल सिमंस के नाबाद 68 रनों की मदद से 196/7 का स्कोर बनाया था.

Batsmen who scored a century against Mumbai Indians Indian in IPL

IPL 2021: चेन्नई के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे प्लेयर बने Ambati Rayudu

मुंबई इंडियंस के विरुद्ध अंबाती रायुडू ने मात्र 20 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाजों की खूब धुनाई की. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अंबाती रायुडू ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी बनाई. 
आपको बता दें कि अंबाती रायुडू सीएसके टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं. आईपीएल 2021 की बात करें तो अंबाती रायुडू प्लेयर्स सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ और दीपक हुडा के बाद तीसरे प्लेयर बने.

सुरेश रैना और एमएस धोनी हैं आगे


चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में अंबाती रायुडू से सिर्फ दो प्लेयर धोनी और रैना आगे हैं. सुरेश रैना पहले स्थान पर हैं, उन्होंने 2014 में पंजाब के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं एमएस धोनी 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 2012 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये रिकॉर्ड पारी खेली थी.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 3 प्लेयर
16 Balls - सुरेश रैना
20 Balls - एमएस धोनी
20 Balls - अंबाती रायुडू

चेन्नई सुपर किंग्स ने पार किया 200 का आंकड़ा

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेशक अच्छी ना रही हो, लेकिन अंत एक दम बढ़िया हुआ. पहले मोईन अली और फाफ डुप्लेसिस ने अपनी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, इसके बाद लगातार विकेट गिरने के बाद अंबाती रायुडू ने कमान संभाली और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Became the third player to score the fastest half-century of CSK

IPL 2021: पांड्या ब्रदर्स ने डोनेट किए 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, जरूरतमंदों के लिए होगी सप्लाई: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार गंभीर रूप धारण करता जा रहा है. कोरोनावायरस के साथ ऑक्सीजन और हॉस्पिटल में बेड की कमी से लोगों की जाने जा रही है, इसको लेकर कई भारतीय क्रिकेटर्स ने आर्थिक सहायता दी है.


 सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे के बाद पांड्या ब्रदर्स (Hardik Pandya और Krunal Pandya) ने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में आर्थिक मदद देने का एलान किया है. 

Hardik Pandya और Krunal Pandya 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स डोनेट करेंगे.

स्टार स्पोर्ट्स के ब्रॉडकास्ट में हार्दिक पांड्या ने कहा, हम समझते है कि भारत इस समय कितनी बुरी समस्या से जूझ रहा है.

फ्रंटलाइन वर्कर्स, मेडिकल स्टाफ और हर वो शख्स जो कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग कर रहा है, उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं. क्रुणाल पांड्या, मैं और मेरी माता जी और हमारा पूरा परिवार कुछ मदद करने की सोच रहे थे. हम 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स डोनेट करेंगे, और ये भारत के उन हिस्सों में भेजा जाएगा जहां मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक सहायता की जरुरत है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 कीरोन पोलार्ड की ताबड़तोड़ पारी ढेर हुई CSK

भारतीय और विदेशी प्लेयर्स कर चुके हैं सहायता

IPL में केकेआर के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स पैट कमिंस और पूर्व क्रिकेटर ब्रेट लीग ने भी भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए इसके लिए आर्थिक सहायता करने का फैसला लिया था. 

वहीं अब तक आईपीएल टीमों के आलावा कई प्लेयर्स कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में आर्थिक मदद दे चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े 7 करोड़ तो दिल्ली कैपिटल्स ने डेढ़ करोड़ रूपये डोनेट करने का एलान किया था. आपको बता दें कि हफ्ते भर से अधिक हो चुका है, जब प्रति दिन 3 लाख से अधिक केस आ रहे थे वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में ये आंकड़ा 4 लाख के पार जा पहुंचा है.

यह भी पढ़ें - IPL 2021 शिखर धवन का कहना है

Hardik Pandya and Krunal Pandya donated

IPL 2021 सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत है।

 इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे। मुंबई ने चेन्नई को पिछले 9 मैच में 7वीं बार हराया। कीरोन पोलार्ड ने 34 बॉल पर 87* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 17 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह सीजन की सबसे तेज फिफ्टी भी रही। इसके अलावा उन्होंने फाफ डुप्लेसिस और सुरेश रैना के विकेट भी लिए।

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और Krunal Pandya ने Donate 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और मैच जीत लिया।

आखिरी ओवर में MI को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और लुंगी एनगिडी बॉलिंग कर रहे थे। पोलार्ड ने पहली 5 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर टीम को 2 रन चाहिए थे। एनगिडी ने यॉर्कर फेंकी, जिसे पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन पर खेला और दौड़कर 2 रन पूरे कर लिए।


आखिरी 10 ओवर में मुंबई के सबसे ज्यादा रन

मुंबई ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बनाए थे। टीम ने आखिरी 10 ओवर में 138 रन बनाए। यह सक्सेसफुल रन चेज में आखिरी 10 ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम था। उन्होंने 2019 में पंजाब के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 133 रन बनाए थे। इस मैच में भी पोलार्ड ने 31 बॉल पर 83 रन की पारी खेली थी।


इस मैच में कई टर्निंग पॉइंट रहे

पहला टर्निंग पॉइंट चेन्नई की पारी में रहा। मोइन अली और फाफ डुप्लेसिस 108 रन की पार्टनरशिप कर चुके थे। 112 रन पर मोइन के रूप में CSK को दूसरा झटका लगा। इसके बाद पोलार्ड ने 2 विकेट लिए और 116 रन पर 4 विकेट गिर गए।

दूसरा टर्निंग पॉइंट अंबाती रायडू की ताबड़तोड़ पारी रही। ऐसा लग रहा था कि चेन्नई 170 रन तक पहुंच पाएगी। ऐसे में रायडू ने ताबड़तोड़ पारी खेली और CSK को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर आखिरी 5 ओवर में 82 रन जोड़े।

तीसरा टर्निंग पॉइंट मुंबई की पारी में रहा। रोहित और डिकॉक ने 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद रोहित आउट हुए। उनके आउट होते ही MI ने 10 रन के अंदर 2 और विकेट गंवा दिए और मुंबई का स्कोर 81 रन पर 3 विकेट हो गया।

ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मैच आसानी से जीत लेगी, क्योंकि मुंबई का मिडिल ऑर्डर इस मैच से पहले फेल रहा था। ऐसे में पोलार्ड ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर 89 रन की पार्टनरशिप की।

5वां टर्निंग पॉइंट तब हुआ, जब आखिरी 4 ओवर में MI को 50 रन चाहिए थे ऐसे में 17वां ओवर सैम करन बॉलिंग करने आए। उन्होंने 3 विकेट लिए। सैम ने क्रुणाल, हार्दिक और नीशम को पवेलियन भेजा और चेन्नई को वापस मैच में लाये पर पोलार्ड ने आखिरी बॉल पर मैच जिता दिया।
मुंबई ने 81 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए
219 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। वे 24 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को शार्दूल ठाकुर ने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। रोहित और क्विंटन डिकॉक के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।

इसके बाद 10 रन के अंदर मुंबई ने सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया। डिकॉक को मोइन अली ने अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। वे 28 बॉल पर 38 रन बना सके।

81 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद पोलार्ड ने क्रुणाल के साथ अच्छी पार्टनरशिप (89 रन) की और मुंबई को टारगेट के करीब ले गए। क्रुणाल 23 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम ने उन्हें LBW किया।इसके बाद हार्दिक ने 7 बॉल पर 16 रन की पारी खेली।
मुंबई को आखिरी ओवर में 50 रन चाहिए थे। सैम ने हार्दिक को डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। फिर जिमी नीशम (0) को शार्दूल के हाथों कैच कराया। पोलार्ड एक छोर पर खड़े रहे और मुंबई को जीत दिलाई।
पोलार्ड को मिला जीवनदान

18वें ओवर में शार्दूल ठाकुर बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं बॉल पर पोलार्ड ने ऊंचा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर खड़े फाफ डुप्लेसिस ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। उस वक्त पोलार्ड 68 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे।

पोलार्ड शो के आगे चेन्नई के गेंदबाज फेल

पोलार्ड ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 17 बॉल पर लीग में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। इससे पहले पृथ्वी शॉ ने KKR के खिलाफ 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। वहीं, अंबाती रायडू ने इस मैच में और दीपक हूडा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

चेन्नई का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल
218 रन चेन्नई का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल रहा। इससे पहले 2008 में CSK ने 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे। अंबाती रायडू ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सिर्फ 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह उनकी IPL में 20वीं फिफ्टी रही। वे 27 बॉल पर 72 रन और रविंद्र जडेजा 22 बॉल पर 22 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 49 बॉल पर 102 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

मोइन अली और फाफ डुप्लेसिस ने भी फिफ्टी लगाई। मोइन 36 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। यह उनकी IPL में चौथी और इस सीजन में पहली फिफ्टी रही। वहीं, डुप्लेसिस ने IPL में 20वीं फिफ्टी लगाई। वे 28 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने लीग में पहली बार अपने 4 ओवर के स्पेल में 56 रन लुटाए। इससे पहले 2015 में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 55 रन दिए थे।

चेन्नई ने 4 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए

4 रन पर CSK का पहला विकेट गिरा। ट्रेंट बोल्ट ने पारी के पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। वे 4 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बोल्ट ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया।

इसके बाद मोइन और डुप्लेसिस ने चेन्नई की पारी को संभाला। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 बॉल पर 108 रन की पार्टनरशिप की। बुमराह ने मोइन को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया।
मोइन के आउट होते ही चेन्नई ने 4 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। 112 रन पर मोइन आउट हुए। इसके बाद कीरोन पोलार्ड ने 12वें ओवर में लगातार 2 बॉल पर डुप्लेसिस और सुरेश रैना को पवेलियन भेजा।
पोलार्ड ने डुप्लेसिस को बुमराह के हाथों कैच कराया। इसके बाद अपना 200वां मैच खेल रहे रैना सिर्फ 2 रन ही बना सके। उन्हें पोलार्ड ने क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया।
116 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद रायडू और जडेजा क्रीज पर आए। दोनों ने पहले तो संभल कर खेला। फिर जमकर शॉट्स लगाए। दोनों ने बुमराह, बोल्ट समेत तमाम गेंदबाजों पर चौके-छक्के लगाए और चेन्नई के स्कोर को 218 रन तक पहुंचाया।

रैना 200 IPL मैच खेलने वाले चौथे प्लेयर

सुरेश रैना का यह 200वां IPL मैच रहा। यह उपलब्धि करने वाले वे चौथे प्लेयर बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा 211 मैच के साथ टॉप पर हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा 207 और दिनेश कार्तिक 203 मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली 199 मैच के साथ 5वें नंबर पर हैं।
मुंबई इंडियंस टीम में 2 बदलाव

मुंबई के कप्तान रोहित ने जयंत यादव और नाथन कुल्टर नाइल की जगह धवल कुलकर्णी और ऑलराउंडर जिमी नीशम को प्लेइंग-11 में शामिल किया। ​​वहीं, चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीम में 4-4 विदेशी प्लेयर्स
चेन्नई की टीम ने विदेशी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, लुंगी एनगिडी और सैम करन को शामिल किया। वहीं, मुंबई की प्लेइंग-11 में विदेशी प्लेयर्स क्विंटन डिकॉक, जिमी नीशम, कीरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट शामिल रहे।

दोनों टीम:
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम और जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दूल ठाकुर, लुंगी एनगिडी और दीपक चाहर।

इस मैच में कई टर्निंग पॉइंट रहे

IPL 2021 - Kieron Pollard's quick innings collapsed - CSK

Subscribe Our Newsletter